आरती मां ललिता (त्रिपुरसुन्दरी ) : जय मां ललिते

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी!

राजेश्वरी जय नमो नम:!!

करुणामयी सकल अघ हारिणी!

अमृत वर्षिणी नमो नम:!!

जय शरणं वरणं नमो नम:

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी…!

अशुभ विनाशिनी, सब सुखदायिनी!

खलदल नाशिनी नमो नम:!!

भंडासुर वध कारिणी जय मां!

करुणा कलिते नमो नम:!!

जय शरणं वरणं नमो नम:

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी…!

भव भय हारिणी कष्ट निवारिणी!

शरण गति दो नमो नम:!!

शिव भामिनी साधक मन हारिणी!

आदि शक्ति जय नमो नम:!!

जय शरणं वरणं नमो नम:!

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी…!!

जय त्रिपुर सुंदरी नमो नम:!

जय राजेश्वरी जय नमो नम:!!

जय ललितेश्वरी जय नमो नम:!

जय अमृत वर्षिणी नमो नम:!!

जय करुणा कलिते नमो नम:!

श्री मातेश्वरी जय त्रिपुरेश्वरी…!

SHARE
Next articleमां दुर्गा जी की आरती : जय अम्बे गौरी…
धर्म , संस्कृति और समाज की जानकारी के लिए हमारा youtube चैनेल को ज़रूर सबसक्रएब करें ताजा खबरों के लिए हमारी website http://sharanamtv.com/ पर जाए फेसबुक पर हमसे जुड़े रहने के लिए हमें https://www.facebook.com/sharanamtv पर लाइक करे ट्वीटर पर हमें https://twitter.com/sharanamtv पर फालो करें किसी भी तरह की जानकारी के लिए हमें 9654531723 पर व्हाट्सअप्प/टेलीग्राम करें धर्म के प्रचार के लिए आप अपना आर्थिक सहयोग हमें 9654531723 पर PAYTM, PhonePe या google PAY के जरिये कर सकते है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here